Pile dat kaise saaf kare पीले दांतों को सफेद करने के उपाय - Home remedies for yellow teeth in Hindi

चमकते सफेद दांत दिखने में बेहद आकर्षक और स्वस्थ लगते हैं। ज्यादातर लोग खुलकर हंसना नजरअंदाज करते हैं, क्योंकि वो अपने पीले दांतों को लेकर असहज महसूस करते हैं। दांत धीरे-धीरे बुढ़ापे, वंशानुगत कारक, दांतों का ध्यान न रखने की वजह से या अत्यधिक  चाय, कॉफी, तंबाकू और धूम्रपान के सेवन से भी पीले हो सकते हैं। साथ ही, अधिक एंटीबायोटिक्स लेने से, मौसम में बदलाव, संक्रमण और असंतुलित  मेटाबोलिज्म के कारण भी दांत पीले पड़ने लगते हैं।Click here to purchase MI Smart brand 4 watch

अक्सर लोग पेशेवर तरीकों से दांतों का पीलापन दूर करते हैं, लेकिन इस प्रकार के इलाज अपना असर दिखाने में थोड़ा समय लेते हैं और महंगे भी होते हैं। अगर आप दांत साफ करना चाहते हैं तो कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय भी है जिनका इस्तेमाल आप घर बैठे-बैठे कर सकते हैं।

तो आइये आपको बताते हैं दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आसान उपाय –

सामग्री –

  1. मुट्ठीभर तुलसी की पत्तियां। 

विधि –

  1. सबसे पहले तुलसी की पत्तियों को सूरज में दो घंटे के लिए सूखा लें।
  2. इसके बाद, इन पत्तियों को मिक्सर में डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  3. फिर इस पेस्ट को टूथपेस्ट पर लगाएं।
  4. लगाने के बाद इस मिश्रण से अपने दांतों को ब्रश करें।

इसका इस्तेमाल कैसे करें –

अपने रोजाना के टूथपेस्ट की जगह पर ऊपर बताये गए मिश्रण का इस्तेमाल करें। इस मिश्रण का प्रभाव आप हफ्ते के अंदर ही देखने लगेंगे।

फायदे –

तुलसी दांतों का पीलापन दूर करने में बेहद फायदेमंद होती है। इसके उपयोग से मुंह से आने वाली बदबू भी गायब हो जाती है।

सामग्री –

  1. एक केले का छिलका। 

विधि –

  1. सबसे पहले केले के छिलके का छोटा टुकड़ा लें और फिर उसे अपने दांतों पर लगाकर दो से तीन मिनट तक रगड़ें।
  2. छिलके को प्रभावित क्षेत्र पर अच्छे से लगाएं।
  3. लगाने के बाद कुछ मिनट तक दांतों को ब्रश से साफ न करें।
  4. फिर रोजाना के टूथपेस्ट से दांतों को ब्रश करें।

इसका इस्तेमाल कैसे करें –

इस उपाय को पूरे दिन में दो बार दोहराएं। तब तक दोहराएं जब तक आपके दांतों का पीलापन चला न जाए।

फायदे –

केले के छिलके में कई खनिज होते हैं जैसे मैग्नीशियम, पोटेशियम और मैगनीज। दांतों को सफेद करने के लिए यह बेहतरीन उपाय माना जाता है।

सामग्री –

  1. दो चम्मच ओल का तेल।
  2. दो चम्मच सेब का सिरका। 

विधि –

  1. सबसे पहले सेब के सिरके को जैतून के तेल के साथ मिला लें।
  2. फिर अपने टूथब्रश को इस मिश्रण में कुछ सेकेंड के लिए डुबोकर रखें।
  3. अब अपने ब्रश पर रोजाना इस्तेमाल में आने वाला टूथपेस्ट लगाएं और लगाने के बाद दांतों को ब्रश करें।

इसका इस्तेमाल कैसे करें –

दांतों को साफ और चमकाने के लिए रोजाना इस उपाय को दोहराएं।

फायदे –

सेब का सिरका कुछ मात्रा में प्राकृतिक रूप से एसिडिक होता है और यह क्लींजिंग की तरह काम करता है। इस सामग्री को दांतों का पीलापन हटाने के लिए जाना जाता है।

सामग्री –

  1. एक गाजर।
  2. एक चौथाई कप नींबू का जूस। 
विधि –
  1. सबसे पहले गाजर को छील लें और फिर उसे कुछ टुकड़ों में काट लें।
  2. अब टुकड़ों को नींबू के जूस में डुबोएं और फिर उसे अपने दांतों में रगड़ लें।
  3. रगड़ने के बाद तीन से पांच मिनट तक जूस को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  4. अब मुंह को धो लें।

इसका इस्तेमाल कैसे करें –

इस उपाय को पूरे दिन में एक बार रोजाना जरूर दोहराएं। तब तक जब तक आपको एक अच्छा परिणाम न दिख जाए।

फायदे –

गाजर में विटामिन ए होता है जो दांतों की परत के लिए बेहद स्वस्थ होता है। गाजर दांतों के पीलेपन से छुटकारा दिलाने और उन्हें साफ करने में मदद करता है।

सामग्री –

  1. एक अदरक।

विधि –

  1. सबसे पहले एक अदरक का पेस्ट तैयार कर लें।
  2. फिर इस पेस्ट को दांतों में लगाकर रगड़ें।
  3. रगड़ने के बाद पेस्ट को दांतों में कुछ मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
  4. फिर अपने मुंह को ठंडे पानी से धो लें।

इसका इस्तेमाल कैसे करें –

अच्छा परिणाम पाने के लिए आप अदरक के उपाय को हफ्ते में तीन बार दोहरा सकते हैं। इस उपाय का अधिक इस्तेमाल न करें ,क्योंकि इसके तेज प्रभाव से जीभ जल सकती है।

फायदे –

अदरक में विटामिन सी होता है। इसके गुण दांत को साफ करने में मदद करते हैं।

सामग्री –

  1. दो चम्मच नारियल का तेल। 

विधि –

  1. सबसे पहले नारियल का तेल उंगलियों पर लें।
  2. फिर तेल को अपने दांतों पर लगा लें।
  3. लगाने के बाद इसे मुंह में दस से पंद्रह मिनट के लिए घुमाएं।
  4. अब थूक दें और मुंह को ठंडे पानी से धो लें।

इसका इस्तेमाल कैसे करें –

इस उपाय को पूरे दिन में एक बार जरूर दोहराएं।

फायदे –

हालाँकि, नारियल के तेल का इलाज दांतों के लिए अभी मिल नहीं पाया है। लेकिन ये उपाय पुराने समय से चला आ रहा है। जो कि बेहद फायदेमंद माना जाता है।

सामग्री –

  1. नींबू का छिलका।
  2. ताजा नींबू का जूस।

विधि –

  1. सबसे पहले नींबू का छिलका लें और उसके पीले वाले क्षेत्र से दांतों को रगड़ें।
  2. अगर आप दांतों को चमकाना चाहते हैं तो नींबू के छिलके को जूस में डुबो दें। डुबोने के बाद छिलके को दांतों पर रगड़ें।
  3. दो से तीन मिनट के लिए दांतों पर जूस को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  4. फिर दांतों को ठंडे पानी से धो दें।

इसका इस्तेमाल कैसे करें –

जब तक आपको एक अच्छा परिणाम न दिख जाए तब तक इस उपाय को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

फायदे –

नींबू में ब्लीचिंग के गुण होते हैं, जिसकी वजह से इसे दांतों को चमकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नींबू के ये गुण दांतों को सफेद करने में मदद करते हैं।

सामग्री –

  1. एक ढक्कन हाइड्रोजन पेरॉक्ससाइड।
  2. एक ग्लास गुनगुना पानी।

विधि –

  1. सबसे पहले एक ढक्कन हाईड्रोजन पेरॉक्ससाइड को एक ग्लास गुनगुने पानी में मिला दें।
  2. अब इस मिश्रण को मुंह में डालकर कुछ मिनट तक कुल्ला करें।
  3. इससे आपके दांत साफ और चमकने लगेंगे।

इसका इस्तेमाल कैसे करें –

दांतों की देखभाल के लिए अपने रोजाना के रूटीन में हाईड्रोजन पेरॉक्ससाइड को हफ्ते से दस दिन तक इस्तेमाल करें।

फायदे –

हाईड्रोजन पेरॉक्ससाइड में ब्लीचिंग के गुण होते हैं और इस तरह यह दांत को साफ रखता है।

सामग्री –

  1. तीन से चार बूंद नीम का तेल। 
  2. कुछ मात्रा में टूथपेस्ट।

विधि –

  1. तीन से चार बूंद नीम के तेल को कुछ मात्रा में टूथपेस्ट के साथ मिला लें।
  2. अब इस मिश्रण से अपने दांतों को ब्रश करें।

इसका इस्तेमाल कैसे करें –

अपने रोजाना के पेस्ट का इस्तेमाल करने के बजाए इस मिश्रण से पूरे दिन में दो बार ब्रश करें। 

फायदे –

नीम को आयुर्वेद में उसके चिकित्सीय इलाज के लिए जाना जाता है। इसके इस्तेमाल से दांत सफेद लगने लगते हैं।

ऊपर बताये गए उपायों के अलावा आप दांतों का पीलापन कुछ टिप्स की मदद से भी दूर कर सकते हैं –

1. पेय पदार्थ पीने के लिए स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें -

किसी भी प्रकार का पेय पदार्थ पीने के लिए स्ट्रॉ का इस्तेमाल जरूर करें। इससे पेय पदार्थों का रंग आपके दांतों की परत के सीधे सम्पर्क में नहीं आएगा और आपके दांत दाग लगने से बचे रहेंगे।

2. ब्रश और फ्लॉस का इस्तेमाल करें -

दांतों को पीलापन हटाने के नुस्खें में ब्रश और फ्लॉस (दाँत साफ करने का धागा) का इस्तेमाल जरूर करें। इस उपाय को पूरे दिन में दो या तीन बार दोहराएं। इस तरह दांतों का पीलापन और मलिनकिरण (discoloration) की समस्या आसानी से दूर हो जाएगी और आपके दांत चमकने लगेंगे।

3. दांत सफेद करने की किट -

दांत सफेद करने की किट आमतौर पर कार्बामाइड पेरॉक्ससाइड (carbamide peroxide) से बनी होती है जो दांतों के पीलेपन से लड़ने में मदद करती है। लेकिन दांतों के लिए किसी भी प्रकार का इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से बात जरूर कर लें।

4. टीथ व्हाटनिंग स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करें -

दांत सफेद करने के इलाज के लिए यह एक और बेहतरीन उपाय है। टीथ व्हाटनिंग स्ट्रिप्स (Teeth whitening strips) में पेरॉक्ससाइड होता है जो दांतों की परत और दांतों के लिए बेहद अच्छा होता है। अगर आप इसका इस्तेमाल रोजाना करते हैं तो कुछ ही दिनों में जरूर एक अच्छा परिणाम आपको देखने को मिलेगा।

5. बिना चीनी वाली च्युइंग गम खाएं -

आप बिना चीनी वाली च्युइंग गम खा सकते हैं। इससे आपको पीले दांतों से छुटकारा दिलाने में मदद मिलेगी। च्युइंग गम बैक्टीरिया और हानिकारक एसिड से लड़ती है। साथ ही इससे आपके दांत सफेद लगने लगते हैं।

6. दूध से बने उत्पाद खाएं -

आप रोजाना डेयरी उत्पाद का सेवन कर सकते हैं, जैसे दूध, मक्खन, चीज़ और मेयोनेज़। दही भी दांत सफेद करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है।

7. रोजाना सेब खाएं -

आप रोजाना एक या दो सेब भी खा सकते हैं। इससे आपके दांत साफ लगने लगेंगे और दांतों का पीलापन भी दूर होगा। सेब में मौजूद एसिडिक गुण दांतों को सफेद बनाने में मदद करते हैं। अन्य चीजें जैसे ब्रोकोली, गाजर और खीरा भी दांत सफेद करने का बेहतरीन तरीका हैं।  

सामग्री –

  1. एक चम्मच बेकिंग सोडा। 
  2. कुछ मात्रा में टूथपेस्ट।
  1. विधि
    1. सबसे पहले बेकिंग सोडा को टूथपेस्ट के साथ मिला लें।
    2. अब दांतों को इस मिश्रण से साफ कर लें।
    3. फिर मुंह को गुनगुने पानी से धो लें।

    इसका इस्तेमाल कैसे करें –

    इस उपाय को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

    फायदे –

    बेकिंग सोडा में दांत सफेद करने के गुण होते हैं जो आपके पीले दांतों की समस्या को दूर करते हैं।

    अन्य टिप्स –

    अगर बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट के मिश्रण से आपको कोई परिणाम नजर नही आता है तो आप बेकिंग सोडा को कुछ मात्रा में नींबू के जूस और सफेद सिरके के साथ मिला सकते हैं। अगर आप सिर्फ बेकिंग सोडा से भी दांतों को हफ्ते में तीन बार दो मिनट के लिए साफ करते हैं, तब भी आपको एक अच्छा नतीजा देखने को मिलेगा।

    सामग्री –

    1. एक संतरे का छिलका। 

    विधि –

    1. सबसे पहले संतरे का छिलका लें और फिर इसके सफेद ओर से दांतों को रगड़ें।
    2. संतरे के जूस को दांतों में तीन से पांच मिनट के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
    3. फिर दांतों को ब्रश से अच्छे से साफ कर लें, जिससे दांतों में जूस या संतरे का गूदा न रह जाये।

    इसका इस्तेमाल कैसे करें –

    इस उपाय को रोज रात को सोने से पहले एक हफ्ते तक दोहराएं। इससे आपको दांतों का पीलापन हटाने में मदद मिलेगी।

    फायदे –

    संतरे के छिलके में  विटामिन सी के गुण होते हैं जो दांतों को सफेद करते हैं।

    सामग्री –

    1. तीन से चार स्ट्रॉबेरी।

    विधि –

    1. सबसे पहले स्ट्रॉबेरी लें और फिर उन्हें मिक्सर में डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
    2. अब इस पेस्ट को अपने दांतों पर आराम-आराम से लगाएं।
    3. लगाने के बाद कुछ मिनट तक मसाज करें।
    4. मसाज के बाद तीन से पांच मिनट के लिए मिश्रण को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
    5. फिर दांतों को ब्रश से साफ कर लें।

    इसका इस्तेमाल कैसे करें –

    इस उपाय को रोज रात को सोने से पहले दस दिनों तक इसी प्रकार दोहराएं। इस तरह पीले दांत साफ होने लगेंगे।

    फायदे –

    स्ट्रॉबेरी विटामिन सी समृद्ध होती है जो आपके दांतों को सफेद और चमकाने में मदद करती है।

    सामग्री –

    1. एक नींबू।
    1. दो चम्मच नमक।

    विधि –

    1. सबसे पहले नींबू लें और फिर उसका जूस निकाल लें।
    2. अब इस जूस को नमक के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
    3. फिर लगाने के बाद नींबू और नमक के मिश्रण को दांतों में रगड़ें।
    4. रगड़ने के बाद कुछ मिनट के लिए मिश्रण को दांतों में ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
    5. फिर दांतों को गर्म पानी से धो लें।

    इसका इस्तेमाल कैसे करें –

    इस मिश्रण को हफ्ते में दो बार दोहराएं तब तक जब तक आपको एक अच्छा परिणाम न दिख जाए।

    फायदे –

    नींबू में ब्लीचिंग के गुण होते हैं जो आपके पीले दांतों को सफेद करते हैं।

    सावधानी –

    नींबू में साइट्रिक एसिड होता है और अगर आप इसका अधिक इस्तेमाल करते हैं तो इससे दांतों की सफेद परत हट सकती है।

    सामग्री –

  1. कुछ मात्रा में टूथपेस्ट।
  2. एक चम्मच नमक।

विधि –

  1. सबसे पहले कुछ मात्रा में टूथपेस्ट और नमक को एक साथ मिला लें।
  2. अब जिस तरह से आप रोज ब्रश करते हैं उसी प्रकार इस मिश्रण से ब्रश करें।

इसका इस्तेमाल कैसे करें –

अपने रोजाना के टूथपेस्ट के बजाए नमक और कुछ मात्रा में टूथपेस्ट के मिश्रण से ब्रश करें। तब तक करें जब तक आपको कोई अच्छा परिणाम न दिख जाए।

फायदे –

नमक आपके दांतों के लिए बहुत अच्छा होता है, क्योंकि यह आपके दांतों का खोया हुआ  खनिज लौटाता है। इससे न सिर्फ दांत साफ होते हैं बल्कि चमकते भी हैं।

अन्य टिप्स –

आप नमक और बेकिंग सोडा को भी मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं। फिर इसे ऊपर बताये गए उपाय की तरह ही इस्तेमाल करें।

हमारा आपसे विनम्र निवेदन है, कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें! हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है !


टिप्पणियाँ

Amazon

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डैंड्रफ का रामबाण इलाज: Dandruff home remedies

खुनी बवासीर का रामबाण इलाज Home Remedies for Piles (Hemorrhoids)

कैसे हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए: Natural way to bulid healthy bone