Pet Saaf Karne Ke Upay सुबह पेट ठीक से साफ़ न हो तो अपनाएं ये तरीके

कब्ज यानी कॉन्स्टिपेशन की शिकायत होने पर अक्सर लोग दवाएं लेते हैं, जिसका कई बार शरीर पर गलत असर देखने को मिलता है। अगर कब्ज के कारण सुबह पेट साफ नहीं होता है तो रात को कुछ आसान उपाय करने चाहिए...

अपनाएंगे ये तरीके तो कभी नहीं सताएगा कब्ज

सोने से पहले

- मिट्टी के बर्तन में त्रिफला पाउडर भिगो दें और इसका पानी छानकर पिएं। 


- भिगोई हुई अलसी का पानी पिएं और अलसी चबाकर खाएं। 


- एक चम्मच ईसबगोल की भूसी दूध में या पानी में मिलाकर पिएं। 


- थोड़ी सी किशमिश या मुनक्का पानी में भिगो दें। यह पानी पी लें और किशमिश/मुनक्का खाएं। 

- दूध में 2-3 अंजीर उबाल लें। गुनगुना दूध पिएं और अंजीर खा लें। 


- एक गिलास दूध में एक चम्मच कैस्टर ऑइल मिलाकर पी लें। 


- एक गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल घोलकर पी लें। 

इन 6 चीजों को खाने से कब्ज में बड़ी राहत

 

Click here to purchase MI Smart brand 4 watch

रात में ये न करें 


-
डिनर में ज्यादा मैदा, जंक या प्रॉसेस्ड फूड न लें। इनमें फाइबर नहीं होता, जिससे कब्ज हो सकती है। 


- देर रात तक शराब या सिगरेट पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और कब्ज की समस्या होती है।

- आयरन और कैल्शियम सप्लिमेंट्स रात में न लें। इनके कारण भी ये समस्या हो सकती है। 


- ज्यादा डेयरी प्रॉडक्ट्स न लें। इससे भी कई लोगों को कब्ज और गैस बनने की समस्या हो जाती है। 


-
देर रात चाय या कॉफी पीने से भी डाइजेशन खराब हो सकता है। 


- सोने से पहले चाय और कॉफी पीने से बचना चाहिए। थोड़ा सा मक्का लेने से पेट साफ होता है और कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।

सेहत के नुस्खे 

बात पते की: ज्यादा फास्ट फूड या जंक फूड खाने से हो जाती हैं कब्ज और बदहजमी जैसी समस्याएं 

डेस्क एनबीटी : जिंदगी की भाग दौड़ में कई बार हम अपने रोजमर्रा के वे काम भी ठीक से नहीं कर पाते जिनसे हमारी जिंदगी चलती है, जैसे खाना, सोना और व्यायाम आदि। इसका असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। ठीक से नींद पूरी न होने से, जल्दी-जल्दी खाना खाने से और ज्यादा फास्ट फूड या जंक फूड खाने से कई बार हमें कब्ज और बदहजमी जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे कई फल और सब्जियां उपलब्ध हैं जिनको खाने से आपको कब्ज, अपच और बदहजमी जैसी पेट की बीमारियों में आराम मिलता है। एक नजर- 

नाशपाती

नाशपाती का सेवन भी पेट के लिए फायदेमंद होता है। नाशपाती को फाइबर का खजाना कहा गया है। इसमें सेब की तुलना में आठ गुना ज्यादा सर्बिटोल होता है। नाशपाती में भी पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है, जो पेट को साफ रखता है और मल त्याग में सहायता करता है। नाशपाती को आप समूचा भी खा सकते हैं और इसका जूस भी बनाया जा सकता है। जूस के लिए 2 नाशपाती और आधा गिलास पानी को ब्लेंडर में ब्लेंड करके एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और स्वाद अनुसार काला नमक मिलाएं। 

सेब

सेब पेट के लिए फायदेमंद होता है। सेब का सर्बिटोल नामक तत्व मल के कड़ेपन की समस्या को दूर करता है। ध्यान रखें कि कब्ज के लिए सेब को खाली पेट और छिलके सहित ही खाएं। खाना खाने के तुरंत बाद सेब नहीं खाना चाहिए। आप चाहें तो सेब का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। इससे कब्ज में आराम मिलेगा। 

बेरी

बेरी में फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो पेट की जलन और कब्ज में आराम पहुंचाते हैं। इन फलों के अलावा नींबू, संतरा, मौसमी और ऐसे अन्य फल जो खट्टे होते हैं, कब्ज दूर करते हैं। 

पपीता

पपीता में विटामिन A, पोटैशियम और कैल्शियम काफी मात्रा में होता है। पपीता एक रेशेदार फल है इसलिए ये आंतों की अच्छी तरह सफाई करता है। पपीते का रोज सेवन पेट की कई बीमारियों से बचाता है। 

केला

केला एक ऐसा फल है जो आजकल हर मौसम में मिल जाता है। केले में 64.3% पानी, 1.3% प्रोटीन, 24.7% कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। केले में ऐसे कई फाइबर होते हैं जो शरीर में की पाचन क्षमता को बढ़ाते हैं। केले में पेक्टिन नाम का विशेष फाइबर होता है, जो पेट में खानपान से होने वाली गड़बड़ियों को दूर करता है।

हमारा आपसे विनम्र निवेदन है, कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें! हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है !

टिप्पणियाँ

Amazon

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Nak band ka desi ilaj बंद नाक खोले, दादी मां के ये असरदार घरेलू नुस्‍खे

ध्यान कैसे करें (मेडिटेशन) - How to Meditate in Hindi

Diabetes patients ko kya khana chahiye मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान (Diet Plan for Diabetes Patient)