आंखों की रोशनी रहेगी बरकरार, जो हर रोज लेंगे ये आहार

क्या आपकी आंखों में भी हर समय जलन रहती है? क्या आपकी आंखों से भी पानी आता है? क्या आपकी आंखें भी थकी-थकी और बोझिल नजर आती हैं? अगर हां तो, ये आपके लिए चेतावनी है.

आज के समय में ज्यादातर लोगों को ये शिकायत है कि उनकी आंखों में हर समय चुभन बनी रहती है. दरअसल, ऐसा होने की प्रमुख वजह हमारी लाइफस्टाइल ही है. दिन के 8 से 10 घंटे हम कंप्यूटर स्क्रीन पर बैठकर बिताते हैं. उसके बाद कुछ घंटे मोबाइल की छोटी सी स्क्रीन को घूरते हुए. इसका नतीजा ये होता है कि हमारी आंखों को पूरा आराम नहीं मिल पाता है.

Click here to purchase MI Smart brand 4 watch

एक ओर आंखों को रेस्ट नहीं मिलता और स्ट्रेस बना रहता है वहीं दूसरी ओर हमारी डाइट में भी ऐसा कुछ नहीं होता है जिससे आंखों को पोषण मिल सके. ऐसे में आंखें धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगती हैं और आंखों की रोशनी कम. अब सवाल ये उठता है कि आंखों को सेहतमंद रखा कैसे जाए...?

हम काम में तो कोई कटौती कर नहीं सकते लेकिन अपनी डाइट में जरूर कुछ ऐसे चेंज कर सकते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद साबित हों. ये कुछ ऐसी ही चीजों की लिस्ट है जिन्हें डाइट में शामिल करके आप आंखों की रोशनी को सालों तक बरकरार रख सकते हैं.

1. आंवला है सबसे जरूरी

आंवला, आंखों के लिए वरदान है. इसमें मौजूद तत्व आंखों की रोशनी को सालों-साल तक बनाए रखते हैं. आप चाहें तो कच्चे आंवले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा सुबह खाली पेट आंवले का रस पीना या फिर आंवले का मुरब्बा खाना भी फायदेमंद रहेगा.

2. इलायची को अनदेखा न करें
इलायची, शरीर के तापमान को संतुलित रखने का काम करती है. इसके नियमित सेवन से आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है. आप चाहें तो इलायची और सौंफ को पीसकर पाउडर तैयार कर सकते हैं. इस पाउडर को ठंडे दूध में मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है.

3. आयरन से भरपूर शाक-सब्ज‍ियां
अपनी डाइट में हरी स्टिकरदार चिंताओं को शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्ज‍ियों में आयरन की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो आंखों की हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी है.

4. अखरोट है कमाल की चीज
अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं. अखरोट में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड्स आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं. आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए डाइट में अखरोट को शामिल करना न भूलें.

5. आसानी से मिल जाएगा गाजर का जूस
गाजर का जूस पीना सेहत के लिए तो अच्छा है ही साथ ही आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है. रोजाना एक गिलास गाजर का जूस पीने से आंखों पर चढ़ा चश्मा तक उतर सकता है.

6. बादाम भिगोकर खाना रहेगा फायदेमंद
पानी में भीगे हुए बादाम खाने के बहुत से फायदे आपको पता होंगे लेकिन आपको शायद ही पता हो कि बादाम भिगोकर खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है.

हमारा आपसे विनम्र निवेदन है, कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें! हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है !

टिप्पणियाँ

Amazon

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Nak band ka desi ilaj बंद नाक खोले, दादी मां के ये असरदार घरेलू नुस्‍खे

ध्यान कैसे करें (मेडिटेशन) - How to Meditate in Hindi

Diabetes patients ko kya khana chahiye मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान (Diet Plan for Diabetes Patient)